Sovereign Gold Bond Scheme: जब बात आती है कहीं निवेश करने की तो भारत में ज्यादातर लोग गोल्ड में निवेश करना पसंद करते हैं। कई लोगों का मानना है कि सोने में निवेश करने से कभी नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा। आए दिन सोने के भाव हैं कि कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले साल की तुलना में सोने के दामों ने आसमान छू लिया है। गोल्ड को निवेश के तौर पर बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। ये भी एक कारण है कि लोग किसी त्योहार, खास मौके या शादी के बहाने ही सही सोने को खरीदना पसंद करते हैं।
अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आने वाले 5 दिन आपके लिए खास हो सकते हैं। इस दौरान सोने की कीमत कम (Cheapest Gold) होने वाली है और आप 1 ग्राम सोने को सिर्फ 6,199 रुपये में खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं कब और कहां से आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ये हैं ज्वैलर्स और बैंकों की गोल्ड स्कीम (Gold Schemes)
कैसे मिलेगा सस्ता सोना?
दरअसल, 18 दिसंबर, सोमवार को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के सीरीज-3 की सेल शुरू होने के लिए तैयार है। इस दौरान सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के प्रति ग्राम की कीमत 6,199 रुपये है। ऐसे में आप 1 ग्राम सोने को 6,199 रुपये में खरीद सकेंगे। सस्ते में गोल्ड लेना चाहते हैं तो आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश कर सकते हैं।
कब मिलेगा सस्ते में गोल्ड?
गोल्ड में निवेश करना है तो आप इसी महीने Sovereign Gold Bonds का फायदा उठा सकते हैं। 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2023-24 की सीरीज-3 खुलेगी। इसके बाद साल 2024 में 12 फरवरी से 16 फरवरी के बीच सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की सीरीज-4 खुलेगी।
वीडियो में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सीरीज 3 (Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24 Series III) के बारे में जानते हैं।
कहां से खरीद सकते हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड?
- स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Stock Holding Corporation of India Limited)
- क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Clearing Corporation of India Limited)
- स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Stock Holding Corporation of India Limited)
- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (Bombay Stock Exchange Limited)
- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (National Stock Exchange of India Limited)
- डाकघर (Post Office)
ये भी पढ़ें- Post Office: 5 लाख रुपये पर 2.25 लाख रुपये ब्याज
इन सभी जगहों पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। निवेश करने के लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीके को अपना सकते हैं। इस योजना के तहत आपको सालाना 2.50 प्रतिशत ब्याज का फायदा मिलेगा। 18 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 तक आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
3 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
7 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
7 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
8 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
10 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
11 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
13 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
14 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines