नई दिल्ली: CBDT प्रमुख नितिन गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि आयकर विभाग ने ऑनलाइन गेम खेलने और जीतने वाले व्यक्तियों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 58,000 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि जीती गई है।
उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी आय और कर भुगतान के बीच बेमेल है, विभाग ने कर अनुपालन डैशबोर्ड के माध्यम से विजेताओं को सचेत करना शुरू कर दिया है।
अभी पढ़ें – 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आज दिन बेहद अहम, मिल सकता है ये बड़ा तोहफा
गुप्ता ने कहा, ‘हमने इस (ऑनलाइन गेमिंग) क्षेत्र में एक कार्रवाई की है और निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि पिछले 3 वर्षों में 58,000 करोड़ रुपये की जीत हुई थी। डेटा हमारे पास है। हम नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में हैं।’
उन्होंने कहा कि नोटिस कर अनुपालन पोर्टल पर पोस्ट किए जा रहे हैं और विजेताओं को उनके करों का भुगतान करने के लिए याद दिलाया जा रहा है।
अभी पढ़ें – Change in Rules: 1 अक्टूबर से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव! आम लोगों का और बढ़ जाएगा खर्चा
सबूत के साथ होती है कार्रवाई
गुप्ता ने कहा, ‘जीते हुए लोगों से उम्मीद की जाती है कि वे स्वेच्छा से करों के भुगतान का अनुपालन करेंगे।’ उन्होंने कहा कि जब भी यह डेटा सबूत के साथ हमारे पास होता है तो विभाग प्रवर्तन कार्रवाई करता है और नोटिस जारी करता है।
I-T विभाग की कार्रवाई GST इंटेलिजेंस विंग द्वारा बेंगलुरु स्थित ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद देखी गई। पोर्टल से इस महीने की शुरुआत में कर, ब्याज और जुर्माने के रूप में 21,000 करोड़ रुपये की मांग की गई है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
27 mins agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
12 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
14 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
15 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
17 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
21 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
23 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines