Solar Panel Installation Advantages: भारत में सरकार एक नई योजना लेकर आई है जिसमें घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। दरअसल, बिजली संकट को देखते हुए सरकार ने यह रुफ टॉप योजना शुरू की है। इसके तहत 31 मार्च 2026 तक आम आदमी अपने घरों की छतों पर कम पैसों में यह सोलर पैनल लगा सकते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या हमें ये लगाने चाहिए या इससे हमें क्या फायदा होगा? चलिए आपको उदाहरण के जरिए समझाने की कोशिश करते हैं।
देश का पहला ‘सोलर विलेज’
गुजरात में ‘मोढेरा’ नाम के गांव को ‘सोलर विलेज’ कहा जाता है क्योंकि यहां पर हर दूसरे घर की छत पीआर आपको सोलर पैनल ज़रूर दिखेंगे। यह 24×7 सौर ऊर्जा (Solar Panel) से चलता है। इस गांव के हर घर को इसी से बिजली मिलती है यानी यह खुद अपने इस्तेमाल करने के लिए बिजली बनाता है। इसके कारण घरों में बिजली का बिल कम या न के बराबर आते हैं।
ये भी पढ़ें- नहीं देना होगा बिजली का बिल! बस लगा लें ये डिवाइस
घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के फायदे
- इससे उत्पन्न हुई बिजली सस्ती और सुविधाजनक।
- हमारे इस्तेमाल के लिए खुद बना पाएंगे बिजली।
- 25 सालों तक इसपर कोई खर्चे या इसके मेंटेनेंस की जरूरत नहीं।
- पैनल लगाने का तरीका बेहद आसान है क्योंकि इसे घर की छत के कोने में लगा सकते हैं।
- इससे कोई प्रदूषण नहीं होता इसलिए आपके घर में अगर ये लगाया जाए तो ये आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
ये भी पढ़ें- Paytm से नए FASTag को न खरीदने की खबर में कितनी सच्चाई?
वेबसाइट के जरिए कैसे करें अप्लाई?
यह सोलर पैनल लगाने के लिए आपको इसकी वेबसाइट https://solarrooftop.gov.in/ पर जाना होगा। फिर अप्लाई पर क्लिक करें। जैसे ही एक नया पेज खुलेगा उसमे सारी डिटेल्स डाल दें।
App के जरिए कैसे करें अप्लाई?
सबसे पहले संदेश ऐप डाउनलोड करें और उसके बाद अपना मोबाइल नंबर, राज्य, ईमेल आईडी, बिजली बिल की जानकारी आदि भरकर खुद को रजिस्टर करें। बाद में उपभोक्ता नंबर और प्लेटफार्म नंबर से लॉगिन करें और आवेदन भरें। अप्रूवल आते ही आप किसी भी सेलर से यह सोलर प्लेट लगवा सकते हैं।
आपको बता दें कि इसे लगाने के बाद आपको सब्सिडी के लिए अप्लाई करना होगा और लगभग एक महीने के अंदर सब्सिडी की राशि आपके खाते में आ जाएगी।
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
20 mins agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
24 mins agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
54 mins agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
55 mins agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
3 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
3 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
3 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines