SN Subrahmanyan Salary: लार्सन एंड टूब्रो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन (SN Subrahmanyan) कर्मचारियों को हफ्ते में 90 घंटे काम का सुझाव देकर चर्चा में आ गए हैं। उनका यह भी कहना है कि कर्मचारियों को वीकेंड घर पर नहीं बिताना चाहिए। इस बीच, सुब्रह्मण्यन की सैलरी डिटेल्स भी सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, L&T चेयरमैन को वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 51 करोड़ रुपये का वेतन मिला है, जो कंपनी के कर्मचारियों के औसत वेतन से 534.57 गुना अधिक है।
ऐसे मिली इतनी सैलरी
एसएन सुब्रह्मण्यन के वित्त वर्ष 2023-24 के पैकेज में 3.6 करोड़ रुपये बेस सैलरी, 1.67 करोड़ रुपये प्रीरेक्विजिट, 35.28 करोड़ रुपये बतौर कमीशन और 10.5 करोड़ रुपये के अन्य बेनिफिट शामिल हैं, इस तरह वह कुल 51 करोड़ रुपये घर लेकर गए। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, L&T के बॉस की सैलरी कंपनी के कर्मचारियों के औसत वेतन से 534.57 गुना अधिक है।
यह भी पढ़ें – कामकाजी घंटों पर फिर छिड़ी बहस: Harsh Goenka का सवाल, क्यों न संडे का नाम बदलकर सन-ड्यूटी कर दें?
संडे पर काम के पक्षधर
सुब्रह्मण्यन से एक इंटरव्यू में जब पूछा गया कि अरबों डॉलर की उनकी कंपनी L&T अब भी कर्मचारियों को हर शनिवार काम पर क्यों बुलाती है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे अफसोस है कि मैं कर्मचारियों को रविवार को काम पर नहीं बुला सकता। अगर मैं सभी से सन्डे को काम करवा पाऊं तो मैं ज्यादा खुश रहूंगा, क्योंकि मैं खुद रविवार को काम करता हूं।
यह भी पढ़ें – SBI FD Rates: 10 लाख के निवेश पर कितना ब्याज मिलेगा? देखें पूरा गणित
सुब्रह्मण्यन ने यह भी कहा
L&T के चेयरमैन ने आगे कहा कि कर्मचारियों को वीकेंड घर पर नहीं बिताना चाहिए। आप घर पर बैठकर क्या करते हैं? आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक घूर सकते हैं और आपकी पत्नी आपको कितनी देर तक घूर सकती है? इस तरह, एसएन सुब्रह्मण्यन ने वीकेंड पर भी कर्मचारियों को ऑफिस आने और काम करने का सुझाव दिया है। बता दें कि इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने अक्टूबर 2023 में सप्ताह में 70 घंटे काम की वकालत की थी।
यह भी पढ़ें – Harsh Goenka ने गिनाए Freebies के नुकसान, 5 पॉइंट में समझाई अपनी बात
संबंधित खबरें
UP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 hr ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
2 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
23 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines