Small Savings Schemes Interest Rates: छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) में पैसा लगाने वाले लोगों के लिए नए साल का तोहफा है। मोदी सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस छोटी बचत योजना में अब पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा। सरकार ने 3 साल तक की बचत योजना पर ब्याज दर में 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी की है। सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) पर ब्याज दर 0.2% बढ़ाई गई है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
नए आदेशानुसार ब्याज दरें अब इस प्रकार होंगी
वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत और 3 साल के टाइम डिपॉजिट में 0.10 प्रतिशत ब्याज ज्यादा मिलेगा। ऐसे में अब सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बचत करने पर ब्याज दर 8% से बढ़कर 8.2% हो गई है। 3 साल की टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर 7% से बढ़कर 7.1% हो जाएगी। यह नई ब्याज दरें एक जनवरी 2024 से लागू हो जाएंगी। वहीं नए नोटिफिकेशन के अनुसार, PPF, KVP और NSC समेत अन्य छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें कैसे तय होतीं?
केंद्र सरकार छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें तय करती है, लेकिन यह दरें मार्केट में होने वाले मुनाफे पर निर्भर करती हैं। मुनाफा घटता या बढ़ता है तो ब्याज दरें भी घटती और बढ़ती हैं। वहीं ब्याज दरें हर 3 महीने के लिए तय होती हैं।
छोटी बचत योजना—————-जनवरी-मार्च 2024 के लिए ब्याज दर
सेविंग्स डिपॉजिट————————–4.0%
एक साल की जमा————————6.9%
2 साल का डिपॉजिट———————7%
3 साल का डिपॉजिट——————-7.1%
5 साल का डिपॉजिट——————-7.5%
5 साल का रिकरिंग डिपॉजिट——–6.7%
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम——-8.2%
मंथली इनकम अकाउंट——————-7.4%
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट(NSC)—–7.7%
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)————7.1%
किसान विकास पत्र (KVP)————-7.5%
सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम——-8.2%
यह भी पढ़ें: Watch Video: 60 सेकेंड में 10 आवाजें निकाल लेती है ये लड़की, Doraemon से खास कनेक्शन
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की भारतीय सीमा पर नई हरकत, एयरफील्ड बनाकर तैनात कीं तोपें, आखिर क्या है प्लानिंग?
संबंधित खबरें
रेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
19 mins agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
2 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
2 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
3 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
4 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
5 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
5 hrs agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
6 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines