अनमोल अंबानी पर लगा 1 करोड़ का जुर्माना, SEBI ने इस मामले में की बड़ी कार्रवाई

Anmol Ambani Reliance Home Finance Case: सेबी ने अनिल अंबानी के बेटे पर बड़ी कार्रवाई की है। उन पर 1 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। ये पूरा केस क्या है, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Anmol Ambani

Anmol Ambani

Anmol Ambani Reliance Home Finance Case: बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। उन पर रिलायंस होम फाइनेंस को लोन देने के मामले में नियमों का पालन न करने का आरोप है। अनमोल पर ये जुर्माना रिलायंस होम फाइनेंस मामले में लगाया गया है। सेबी का कहना है कि कॉर्पोरेट लोन को मंजूरी देते समय उचित जांच पड़ताल नहीं की गई। इस वजह से उन पर ये भारी भरकम जुर्माना लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

45 दिन का मिला टाइम

इसके अलावा रिलायंस हाउसिंग फाइनेंस के चीफ रिस्क ऑफिसर कृष्णन गोपालकृष्णन पर भी जुर्माना लगाया गया है। सेबी ने गोपालकृष्णन पर 15 लाख रुपये का जुर्माना ठोका। दोनों को जुर्माने की रकम भरने के लिए 45 दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन

 फंड के डायवर्जन का मामला

यह आदेश अगस्त में सेबी की ओर से अनिल अंबानी और 24 अन्य को रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के फंड के डायवर्जन से संबंधित मामले में दिया गया। इसके साथ ही इन सभी लोगों पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

विज्ञापन

अनमोल अंबानी ने नियमों को किया दरकिनार

सेबी ने सोमवार को जो आदेश दिया, उसमें उसने कहा कि रिलायंस होम फाइनेंस के बोर्ड में शामिल अनमोल अंबानी ने नियमों को दरकिनार किया। उन्होंने जनरल पर्पज कॉर्पोरेट लोन या जीपीसीएल लोन को मंजूरी दी थी। ये मंजूरी ऐसे समय में दी गई, जब कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ऐसे लोन की किसी भी मंजूरी के लिए मना किया था।

विज्ञापन

20 करोड़ रुपये के लोन की मंजूरी दी 

अनमोल अंबानी ने 14 फरवरी, 2019 को एक्यूरा प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड को 20 करोड़ रुपये के लोन की मंजूरी दी थी। जबकि इससे पहले बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 11 फरवरी, 2019 को अपनी मीटिंग में जीपीसीएल ऋण जारी नहीं करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ