How Many UPI ID Can be Created on Single Bank Account: डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई आईडी का होना जरूरी है। चाहे आप गूगल पे, पेटीएम, भीम ऐप या फिर फोन पे का इस्तेमाल क्यों न कर रहे हो, फोन नंबर के अलावा आपको पेमेंट करने के लिए बैंक अकाउंट को भी लिंक करना पड़ता है। बैंक अकाउंट से लिंक फोन नंबर भी कई बार इन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बैंक खातों को दिखा देते हैं।
कई बैंक खाते होने पर आप अलग-अलग यूपीआई आईडी को क्रिएट कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास एक ही बैंक खाता है तो आप कितनी यूपीआई आईडी बना सकते हैं, ये कभी आपने सोचा है? अगर नहीं, तो आइए आपको इसी सवाल का जवाब देने के साथ यूपीआई से जुड़ी कुछ खास जानकारी बताते हैं।
ये भी पढ़ें- Voter ID Card की फोटो कैसे चेंज कर सकते हैं?
कब लॉन्च हुआ UPI?
भारत में लाखों यूपीआई यूजर्स हैं, जिसको नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा शुरू किया गया था। साल 2016 में यूपीआई को NPCI ने लॉन्च किया था, जिसे सबसे ज्यादा पहचान नोटबंदी के बाद मिलनी शुरू हुई। कई लोगों ने ऑनलाइन पेमेंट को अपनाया, जिसके बाद से अब लाखों यूजर्स यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं।
क्या है UPI?
NPCI द्वारा शुरू गए एक ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम को यूपीआई कहा जाता है। दरअसल, ये एक इंटरमीडिएट रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है, जिसे डिजिटल पेमेंट फोन ऐप में कई बैंक अकाउंट्स से लिंक किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Google से जानिए किस रास्ते पर लगेगा कितना पेट्रोल?
सिंगल बैंक अकाउंट पर बना सकते हैं कितनी UPI ID?
एक बैंक खाते के साथ आप लगभग 4 UPI ID को क्रिएट कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप चाहें तो एक बैंक खाते से कई अलग-अलग यूपीआई आईडी को क्रिएट कर सकते हैं। गूगल पे (Google Pay) ऐप के जरिए आप 4 से ज्यादा भी UPI ID को क्रिएट कर सकते हैं। वीडियो के जरिए जानिए एक नंबर पर कितनी UPI ID बन सकती है।
चार से ज्यादा यूपीआई आईडी बनाने के लिए आपको यूपीआई ऐप पर वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (Virtual Payment Address) क्रिएट करना होगा। VPA बैंक खाते अलग एड्रेस का होता है, उदाहरण के लिए Google Pay पर VPA आपका नाम के साथ @obbankname होगा। जबकि, फोन नंबर के साथ @ybl होगा।
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
2 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
3 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
4 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
6 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
7 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
8 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
9 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
21 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines