Best Place to Keep Jewellery : इन दिनों सोने की कीमत गिर रही है। हाल ही में सोना अपने हाई लेवल पर पहुंच गया था। उसके बाद कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसके बाद भी लोग सोने में निवेश में भरोसा जता रहे हैं और इसकी खरीदारी कर रहे हैं। बात सोने की हो या चांदी की, इसे सुरक्षित रखना भी जरूरी है। सोने की सुरक्षा के लिए काफी लोग इसे लॉकर में रखते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो लॉकर के चक्कर में नहीं पड़ते और ज्वेलरी घर में ही रखते हैं।
लॉकर में ज्वेलरी कितनी सुरक्षित
लॉकर में ज्वेलरी को रखना सुरक्षित माना जाता है। इसका कारण है कि यह बैंक में मोटी दीवारों और मजबूत लॉकर के बीच में सुरक्षित रहती है। वहीं 24 घंटे सीसीटीवी की भी निगरानी रहती है। हालांकि इन सब सुविधा के लिए बैंक सालाना कुछ रकम भी लेता है। यह रकम लॉकर के साइज पर निर्भर करती है। अलग-अलग बैंक के अनुसार यह रकम अलग-अलग हो सकती है। वहीं अगर बैंक में आग या चोरी से कुछ नुकसान हो जाए तो उसकी भरपाई बैंक ही करता है। हालांकि इस भरपाई की कुछ शर्तें भी हैं। अगर ऐसी कोई घटना होती है जिसमें बैंक की लापरवाही सामने आए तो बैंक पर लॉकर के किराये का 100 गुना तक का हर्जाना लग सकता है। फिर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लॉकर में रखी आपकी वह ज्वेलरी कितने की है। अगर लॉकर का किराया 1000 रुपये सालाना है तो ज्वेलरी चोरी होने पर आपको सिर्फ एक लाख रुपये का ही मुआवजा मिलेगा।
ये हैं लॉकर के फायदे
- ज्वेलरी के चोरी होने या खोने का डर नहीं होता।
- ज्वेलरी की प्राइवेसी बनी रहती है। किसी को पता नहीं रहता कि लॉकर में क्या रखा है।
- सोने में निवेश के लिए अगर सोने के बिस्किट खरीदे हैं तो उन्हें लॉकर में रखना ही बेहतर है।
- लॉकर में नॉमिनी होता है। लॉकरधारक के न होने की स्थिति में
घर में ज्वेलरी का क्या डर
अगर आपका घर किसी ऐसी सोसायटी में है जहां 24 घंटे कड़ी सुरक्षा रहती है तो वहां कुछ ज्वेलरी रख सकते हैं। वहीं अगर घर किसी कॉलोनी या गली में ऐसी जगह है जो अक्सर सूनी रहती है और कोई भी शख्स दीवार पर चढ़कर या किसी दूसरी तरह से अंदर दाखिल हो सकता है तो बेहतर होगा कि घर में ज्वेलरी न रखें। क्योंकि ऐसी स्थिति में ज्वेलरी के चोरी होने का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप घर में ज्वेलरी रखते हैं तो बेहतर होगा कि उसका इंश्योरेंस करवा लें ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।
घर में ज्वेलरी रखने के फायदे
- ज्वेलरी अगर घर में रखी है तो इसे पहनने के लिए कभी भी इस्तेमाल में ले सकते हैं।
- अगर कभी आर्थिक जरूरत पड़ जाए तो तुरंत ही इसे गिरवी रखकर रकम ली जा सकती है।
यह भी पढ़ें : Delhi Metro में Digital Locker सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपये में कितने साइज का मिलेगा लॉकर
लॉकर में न रखें ये चीजें
अगर आप बैंक में लॉकर लेते हैं तो इसमें ज्वेलरी और डॉक्यूमेंट्स के अलावा कुछ और न रखें। इसके लिए रिजर्व बैंक ने भी नियम जारी किए हुए हैं। इन नियमों के मुताबिक लॉकर में हथियार, कैश, विदेशी करेंसी, दवाएं या कोई जहरीली चीज नहीं रख सकते। ऐसे बैंक को इस बारे में पता चलता है तो बैंक जुर्माना लगा सकता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
11 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
12 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
13 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
16 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
18 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
19 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
19 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines