Delhi Metro में Digital Locker सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपये में कितने साइज का मिलेगा लॉकर

Delhi Metro Digital Locker Service Charges: दिल्ली मेट्रो में अगर आप भी सफर करते हैं तो डिजिटल लॉकर का फायदा उठा सकते हैं।

Delhi Metro Digital Locker, Delhi metro digital locker service timings, Delhi metro digital locker service price, Delhi metro digital locker service charges, Delhi metro digital locker service app, Delhi Metro, Digital Locker, Delhi, Metro, Metro Locker
विज्ञापन

अगर आप भी उनमें से एक हैं और रोजाना मेट्रो से सफर करते हैं तो आपके लिए भी कुछ ऐसे सामान होंगे, जिन्हें डेली लेकर जाना पड़ता होगा? अगर हां, तो आप डिजिटल लॉकर का फायदा उठा सकते हैं। अगर घर से शॉपिंग करने के लिए निकले हैं और वापसी में कहीं घूमने जाने का मूड बन जाता है तब भी मेट्रो में मिल रही डिजिटल लॉकर की सर्विस आपके बड़े काम आ सकती है। आइए जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो में कैसे डिजिटल लॉकर सर्विस का फायदा उठाया जा सकता है।

विज्ञापन

Delhi Metro Digital Locker Service Availability

दिल्ली मेट्रो में अगर आप भी रोजाना एक ही सामान को लेकर जाते हैं और कभी आपका भी मन करता है कि खास इसे मेट्रो स्टेशन पर ही रखने की कोई सुविधा होती, तो अब ऐसी सुविधा आपके लिए उपलब्ध है। दरअसल, दिल्ली के 50 मेट्रो स्टेशन पर डिजिटल लॉकर की सर्विस उपलब्ध है।

How To Book Or Rent Digital Locker at Delhi Metro Station?

दिल्ली मेट्रो में सफर करने के दौरान यात्री अपने सामान को डिजिटल लॉकर में रख सकते हैं। हालांकि, इस सुविधा का लाभ आप ऐप के जरिए उठा सकते हैं। मोमेंटम 2.0 ऐप (Momentum 2.0 App) से आप डिजिटल लॉकर की बुकिंग कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी।

विज्ञापन

इस ऐप को आप आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। आईफोन यूजर्स के लिए एप्पल ऐप स्टोर पर मोमेंटम 2.0 ऐप इंस्टॉल करने के लिए उपलब्ध है। आप वीडियो के जरिए डिजिटल लॉकर को रेंट या बुक करने का प्रोसेस जा सकते हैं।

विज्ञापन

कितने साइज के लॉकर के लिए कितनी कीमत?

  • छोटे साइज के डिजिटल लॉकर के लिए 20 रुपये का चार्ज लगेगा।
  • मीडियम साइज के डिजिटल लॉकर के लिए 30 रुपये का चार्ज लगेगा।
  • बड़े साइज के डिजिटल लॉकर के लिए 40 रुपये का चार्ज लगेगा।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि मेट्रो लोकर को 1 से 6 घंटे तक के लिए किराए पर लिया जा सकता है। इस लॉकर को खोलने और बंद करने के लिए आपको एक कोड दिया जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ