HDFC Bank Share Price: एचडीएफसी बैंक और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर शुक्रवार के कारोबार में 6 प्रतिशत तक गिर गए। एक रिपोर्ट के अनुसार, मर्ज की गई एचडीएफसी से 150 से 200 मिलियन डॉलर (12.24 अरब से 16.34 अरब रुपये तक) की निकासी देखने को मिल सकती है। नुवामा वेल्थ रिसर्च की रिपोर्ट में इंडेक्स एग्रीगेटर MSCI ने कहा कि वह विलय की गई एचडीएफसी कंपनी के वेटेज की गणना के लिए 0.50 के एडजस्टमेंट फैक्टर का उपयोग करेगा।
बीएसई पर एचडीएफसी बैंक के शेयर 5.56 प्रतिशत गिरकर 1,631 रुपये के निचले स्तर पर आ गए। एचडीएफसी का शेयर 4.97 फीसदी गिरकर 2,720 रुपये पर आ गया। कारोबार के शुरुआती कुछ मिनटों में ही दोनों कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 63,870 करोड़ रुपये गिर गया।
और पढ़िए – Stock Market Opening: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, आज के टॉप गेनर में लार्सन तो एचडीएफसी बैंक पर दवाब
एचडीएफसी 6.74 प्रतिशत वेट के साथ एक वैश्विक सूचकांक का हिस्सा है। जबकि एचडीएफसी बैंक इंडेक्स का हिस्सा नहीं है, यह उम्मीद की जा रही थी कि मर्ज की गई इकाई इस इंडेक्स का हिस्सा होगी।
MSCI अपडेट के अनुसार, एडजस्टमेंट फैक्टर 0.5x है। नतीजतन, संयुक्त इकाई का सूचकांक में 6.5 प्रतिशत का वेट होगा, जबकि एचडीएफसी का वर्तमान वेट 6.74 प्रतिशत है। इसलिए, संयुक्त इकाई से मामूली निकासी देखने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
16 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines