Stock Market Opening: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, आज के टॉप गेनर में लार्सन तो एचडीएफसी बैंक पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे नरमी संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में एकबार आज गिरावट का रूख देख है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में नरमी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे लाल पर हुई। सेंसेक्स गिरावट के साथ 61219 और निफ्टी भी 18150 के लेवल पर खुला।
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते पांचवें दिन आज शुक्रवार (5 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 530 अंकों की तेजी के साथ 61,219 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 32 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 105 अंकों से ज्यादा गिरावट के साथ 18,150 के स्तर पर खुला।
इससे पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 556 अंकों की बड़ी तेजी के साथ 61,749 और एनएसई का निफ्टी 166 अंकों की उछाल के साथ 18,255 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी दर्ज की गई।
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1,467 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 753 शेयर तेजी, 590 गिरावट तो 124 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 43 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: