Share Market Update: ग्‍लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत और अमेरिकी बाजार में तेजी के बीच आज लगातार दूसरे दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार (9 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का रूख है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी दोनों हरे न‍िशान पर खुले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 402 अंकों की तेजी के साथ 60,090 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 104 अंकों की मजबूती के साथ 17,902 के स्तर पर खुला है।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाइटन, आईटीसी, मारुति, एमएंडएम, एलएंडटी, विप्रो, टाटा स्टील, इंफोसिस, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन

– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो बीपीसीएल, कोल इंडिया, पावरग्रिड, एनटीपीसी समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

गुरुवार (8 September): सेंसेक्स 659 अंकों की तेजी के साथ 59,688 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 174 अंक चढ़कर 17,798 अंक पर बंद हुआ था।

बुधवार (7 September): सेंसेक्स 168 अंकों की गिरावट के साथ 59,028 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 31 की मामूली गिरावट के साथ 17,624 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

मंगलवार (6 September): सेंसेक्स 49 अंकों की गिरावट के साथ 59,196 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 10 की मामूली गिरावट के साथ 17,655 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

सोमवार (5 September): सेंसेक्स 442 अंकों की तेजी के साथ 59,245 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 126 अंक बढ़कर 17,665 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

शुक्रवार (2 September): सेंसेक्स 37 अंकों की गिरावट के साथ 58,803 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 3 की मामूली गिरावट के साथ 17,539 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ