Stock Market Opening: कमजोर ग्लोबल संकेतों और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच भारतीय शेयर के प्रमुख इंडेक्स आज थोड़ी तेजी का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में मामूली बढ़त देखी जा रही है। सोमवार की गिरावट के बाद आज मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे पर खुले हैं।
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (7 February 2023) आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 72 अंकों की तेजी के साथ 60,579 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 24 अंकों की गिरावट के साथ 17,789 के स्तर पर खुला।
और पढ़िए –Infosys में बड़ी छंटनी, टेस्ट में फेल हुए 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार (6 February 2023) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 343 अंकों की गिरावट के साथ 60,506 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 90 अंक चढ़कर 17,764 के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट के बाद सोमवार को निवेशकों को शेयर बाजार में करीब 13 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1588 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें करीब 894 शेयर तेजी, 578 गिरावट और 116 कंपनियों के शेयर के पूर्ववत रहकर खुले। वहीं 30 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 31 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो अदानी इंटरप्राइजेज, देवी लैब, डा रेड्डी लैब, इंडसइंड बैंक, अदानी पोर्ट्स समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो हिन्डाल्को, टाटा स्टील, आईटीसी, टेक महिन्द्रा , अपोलो हास्पिटल समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
और पढ़िए –EPFO Update: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी अधिक पेंशन, जल्द 3 मार्च से पहले ऐसे करें आवेदन
डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
इस पहले कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया थोड़ी मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की मजबूती के साथ 82.65 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉंलर के मुकाबले रुपया 90 पैसे की बड़ी कमजोरी के साथ 82.72 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
सोमवार (6 February 2023): सेंसेक्स 343 अंकों की गिरावट के साथ 60,506 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 90 अंकों की नरमी के साथ 17,764 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (3 February 2023): सेंसेक्स 909 अंकों की उछाल के साथ 60,841 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 243 अंकों की बढ़त के साथ 17,854 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (2 February 2023): सेंसेक्स 224 अंकों की उछाल के साथ 59,932 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 6 अंक गिरकर 17,610 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (1 February 2023): सेंसेक्स 158 अंकों की उछाल के साथ 59,708 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 46 अंक गिरकर 17,616 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (31 January 2023): सेंसेक्स 49 अंकों की उछाल के साथ 59,549 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 33 अंक चढ़कर कर 17,682 अंक पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
3 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
4 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
8 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
9 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
11 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
12 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
12 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines