Infosys में बड़ी छंटनी, टेस्ट में फेल हुए 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

nfosys, IT company, layoffs,

प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

Infosys Layoffs: भारतीय दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इंटरनल फ्रेशर एसेसमेंट टेस्ट लिया। इस टेस्ट में फेल होने वाले करीब 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

निकाले गए सभी कर्मचारी फ्रेशर्स

जानकारी के मुताबिक यह सभी कर्मचारी फ्रेशर्स हैं। कंपनी में लिया गया यह एक तरह का एसेसमेंट टेस्ट था। जिसमें परफॉर्म नहीं करने वाले कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंफोसिस भारतीय बहुराष्ट्रीय इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी

मीडिया रिपोर्ट़्स के मुताबिक निकाले गए कुछ कर्मचारियों ने अगस्त 2022 में ही ज्वाइन किया था। छह माह में ही उन्हें कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया। बता दें इंफोसिस भारतीय बहुराष्ट्रीय इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह व्यापार परामर्श, सूचना प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग जैसी सेवाएं प्रदान करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ