हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stock Market Opening: शेयर बाजार में लगतार चौथे दिन गिरावट, आज के टॉप गेनर एलएंडटी तो लूजर ओएनजीसी

विज्ञापन
Share Market Update

Share Market Update: ग्‍लोबल और एश‍ियाई मार्केट से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर में आज लगातार चौथे दिन गिरावट देखी जा रही है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट का रूख है। सेंसेक्ट और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव दिख रहा है।

इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार (7 December) सुबह भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में नरमी के साथ लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) 56 अंकों की गिरावट के साथ 62,575 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 16 अंकों की नरमी के साथ 18,626 के स्तर पर खुला।

इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार (6 दिसंबर) को भी सेंसेक्स गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 208 अंकों की गिरावट के साथ 62,626 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 58 अंकों की गिरावट के 18,642 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़िए – PMVVY योजना: हर महीने 18500 पेंशन और 10 साल में पूरा पैसा वापस, मार्च 2023 तक ही कर सकते हैं निवेश

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एनएसई पर एलएंडटी, सिप्ला, बीपीसीएल, टाटा कंज्यूमर, एशियन पेंट्स समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो ओएनजीसी, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

डॉलर के मुकाबले 35 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया

विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी कमजोरी के साथ खुला। बुधवार आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.72 के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को रुपया 72 पैसे की गिरावट के साथ 82.61 के स्तर पर बंद हुआ था।

और पढ़िए – PNB के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! 12 दिसंबर से पहले कर लें ये काम, नहीं तो नहीं निकाल पाएंगे पैसे

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

मंगलवार (6 December): सेंसेक्स 208 अंकों की गिरावट के साथ 62,626 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 58 अंकों की नरमी के साथ 18,642 अंक पर बंद हुआ था।

सोमवार (5 December): सेंसेक्स 33 अंकों की गिरावट के साथ 62,834 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 4 अंकों की बढ़त के साथ 18,701 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

शुक्रवार (2 December): सेंसेक्स 415 अंकों की गिरावट के साथ 63,868 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 116 अंकों की नरमी के साथ 18,696 अंक पर बंद हुआ था।

गुरुवार (1 December): सेंसेक्स 417 अंकों की बढ़त के साथ 63,099 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 54 अंकों की बढ़त के साथ 18,812 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

बुधवार (30 November): सेंसेक्स 184 अंकों की बढ़त के साथ 63,284 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 140 अंकों की बढ़त के साथ 18,267 अंक पर बंद हुआ था।

मंगलवार (29 November): सेंसेक्स 177 अंकों की तेजी के साथ 62,681 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 55 अंक उछलकर 18,816 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola