Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच आज लगातार दूसरे दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी से हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (6 September) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का रूख है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 183 अंकों की तेजी के साथ 59,429 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 74 अंकों की चढ़कर 17,740 के स्तर पर खुला है। फिलहाल बाजार में तेजी का रूख बरकरार है।
अभी पढ़ें – कौन थे जहांगीर पंडोले? कार दुर्घटना में साइरस मिस्त्री के साथ हुई थी मौत
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 1,824 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई। इनमें से करीब 1,217 शेयर तेजी और 473 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 134 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। इसके साथ ही आज 97 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर और 8 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एलएंडटी, मारुति, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एचडीएफसी, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, नेस्ले, विप्रो के साथ-साथ कई कंपनियों के शेयर में नरमी है।
डॉलर के मुकाबले 4 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय में बाजार डॉलर के मुकाबले आज रुपया 4 पैसे की मजबूती के साथ 79.80 रुपये के स्तर पर खुला है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 79.84 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
सोमवार (5 September): सेंसेक्स 442 अंकों की तेजी के साथ 59,245 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 126 अंक बढ़कर 17,665 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – OPEC+ की बैठक से पहले तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानें- कितने बढ़े दाम
शुक्रवार (2 September): सेंसेक्स 37 अंकों की गिरावट के साथ 58,803 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 3 की मामूली गिरावट के साथ 17,539 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (1 September): सेंसेक्स 770 अंकों की गिरावट के साथ 58,766 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 216 अंक टूटकर 17,542 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
12 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
13 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
14 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
14 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
16 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
18 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
19 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
19 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
20 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines