Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच आज एकबार फिर भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी पॉजिटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में 564 और निफ्टी में 167 अंकों की उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
होली से पहले इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार (6 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआत तेजी के साथ हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 564 अंकों की उछाल के साथ 60,373 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 167 अंकों की उछाल के साथ 17,761 के स्तर पर खुला। लंबे असरे बाद यह लगातार दूसरा दिन है जब शेयर में बड़ी तेजी दर्ज की गई है।
इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (3 March 2023) को सेंसेक्स करीब 900 अंक की छलांग के साथ 59,808 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 272 अंकों की तेजी के साथ 17,594 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले लगातार आठ दिनों तक शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी।
और पढ़िए – Sovereign Gold: आज से सरकार सस्ते बेचने जा रही है सोना, दाम जान कर हैरान हो जाएंगे आप
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,909 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 2,075 शेयर तेजी, 698 गिरावट तो 136 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 62 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 44 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व और इनफोसिस समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो ब्रिटानिया, सिपला, जेएसडब्लू स्टील समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
शुक्रवार (3 March 2023): सेंसेक्स करीब 900 अंकों की छलांग लगाकर 59,808 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 272 अंकों की तेजी के साथ 17,594 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (2 March 2023): सेंसेक्स करीब 501 अंक टूटकर 58,909 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 129 अंकों की नरमी के साथ 17,321 के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार (1 March 2023): सेंसेक्स करीब 449 अंक उछलकर 59,411 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 146 अंकों की तेजी के साथ 17,450 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (28 February 2023): सेंसेक्स करीब 326 अंक टूटकर 58,962 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 79 अंकों की नरमी के साथ 17,303 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (27 February 2023): सेंसेक्स करीब 175 अंक गिरकर 59,288 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 73 अंकों की नरमी के साथ 17,392 के स्तर पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
5 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
5 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
5 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
6 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
8 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
8 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
8 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
9 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
10 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines