Pankaj Mishra
Read More
Sovereign Gold: अगर आप भी होली के मौके पर सस्ते में सोना खरीदाना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी और जरूरी खबर है। आज से अगले पांच दिनों तक आपके पास बाजार से सस्ते रेट पर सोना खरीदने का बेहतरीन मौका है। दरअसल केंद्र सरकार आज से सस्ते रेट पर सोना बेचने जा रही है जो शुक्रवार यानी 10 मार्च तक चलेगी। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) स्कीम की वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी श्रृंखला के तहत इन दिनों सोना बेच रही है।
इस सीरीज के तहत कोई भी निवेशक गोल्ड बॉण्ड (Sovereign Gold) को खरीद सकता है। इसके लिए इश्यू प्राइज 5,561 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। यानी इस बार एक ग्राम सोने की कीमत 5,561 रुपये तय की गई है। ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये की छूट भी मिल रहा है। यानी आपको एक ग्राम सोने के लिए महज 5,511 रुपये देना पड़ेगा। ऐसे में आपके और निवेशकों के लिए सोना खरीदने का अच्छा मौका है।
अगर इसकी खरीदारी की बात की जाए तो (Sovereign Gold Bond Scheme Details) निवेशक इसे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, NSE और BSE के माध्यम से खरीद सकते हैं। बता दें स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इनकी बिक्री नहीं होती है।
अगर इसमें अधिकतम निवेश की बात की जाए तो आप मैक्सिमम 4 किलोग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकते हैं। इसके अलावा ट्रस्ट या फिर किसी संस्था की बात की जाए तो वह 20 किग्रा तक के बॉन्ड खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें:- SBI, Post Office समेत ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों को RD पर दे रहे हैं टॉप की ब्याज
आपको बता दें यह एक तरह का सरकारी बॉन्ड होता है। इस योजना को आरबीआई की ओर से जारी किया जाता है। सरकार ने इसे साल 2015 में शुरू किया था। इसको आप सोने के वजन के रूप में खरीद सकते हैं। अगर यह बॉन्ड 5 ग्राम का है तो आप समझ लीजिए कि इसकी कीमत 5 ग्राम गोल्ड के बराबर होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।