Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी जा रही है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट का रूख है। सेंसेक्ट और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव दिख रहा है।
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार (6 December) सुबह भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में नरमी के साथ लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 439 अंकों की गिरावट के साथ 62,395 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 100 अंकों की नरमी के साथ 18,600 के स्तर पर खुला।
और पढ़िए – Gold ATM: अब एटीएम से निकलेगा सोना, इस शहर में खुला देश का पहला गोल्ड एटीएम, जानें- इसकी खास बातें
आज सेंसेक्स 439 अंकों की गिरावट के साथ 62395 के स्तर पर खुला. निफ्टी 100 अंकों की गिरावट के साथ 18600 पर खुला. शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव है. सेंसेक्स 62450 के नीचे फिसल गया और निफ्टी 18600 के नीचे ट्रेड कर रहा है. इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे स्टॉक्स में तेजी है. HCL टेक्नोलॉजी, टाटा स्टील, इन्फोसिस, डॉ रेड्डी जैसे शेयरों में गिरावट है.
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार (6 दिसंबर) को भी सेंसेक्स गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 33 अंकों की गिरावट के साथ 62,834 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 4 अंकों की तेजी के 18,701 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एचसीएल टेक्नोलॉजी, टाटा स्टील, इन्फोसिस, डॉ रेड्डी समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 15 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज कमजोरी के साथ खुला। मंगलवार आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिवाट के साथ 81.94 के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को रुपया 52 पैसे की गिरावट के साथ 81.79 के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – Bank FD: एक्सिस बैंक ने की एफडी पर ज्यादा ब्याज देने की घोषणा, जानिए कितना बढ़ा इंटेरेस्ट रेट
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
सोमवार (5 December): सेंसेक्स 33 अंकों की गिरावट के साथ 62,834 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 4 अंकों की बढ़त के साथ 18,701 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (2 December): सेंसेक्स 415 अंकों की गिरावट के साथ 63,868 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 116 अंकों की नरमी के साथ 18,696 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (1 December): सेंसेक्स 417 अंकों की बढ़त के साथ 63,099 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 54 अंकों की बढ़त के साथ 18,812 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (30 November): सेंसेक्स 184 अंकों की बढ़त के साथ 63,284 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 140 अंकों की बढ़त के साथ 18,267 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (29 November): सेंसेक्स 177 अंकों की तेजी के साथ 62,681 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 55 अंक उछलकर 18,816 अंक पर बंद हुआ।
संबंधित खबरें
सरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
49 mins agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
1 hr agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
4 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
5 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
7 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
9 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
10 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
13 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
14 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines