Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर रूख के आज भारतीय शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (3 Octoberber) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सेंसेक्स (Sensex) लाल निशान पर तो निफ्टी (Nifty) हरे निशान पर खुला है।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 23 अंकों की गिरावट के साथ 57,403 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) करीब 8 अंकों की बढ़त के साथ 17,102 के स्तर पर खुला है।
अभी पढ़ें – PM Kisan Yojana: इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त, लिस्ट में चेक करें अपना नाम
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो ओएनजीसी, एनटीपीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स, कोल इंडिया, बीपीसीएल, डीवीज लैब, सिप्ला, रिलायंस इंडस्ट्रीज, यूपीएल, सन फार्मा समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो हिंडाल्को, टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति, अडानी एंटरप्राइजेज, इंडसइंड बैंक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।
डॉलर के मुकाबले 28 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 28 पैसे की कमजोरी के साथ 81.62 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पैसे की मजबूती के साथ 81.34 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
शुक्रवार (30 September): सेंसेक्स 1,016 अंकों की बढ़त के साथ 57,426 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 276 अंकों की मजबूती के साथ 17,094 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (29 September): सेंसेक्स 188 अंकों की गिरावट के साथ 56,409 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 40 अंक लुढ़कर 16,818 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (28 September): सेंसेक्स 509 अंकों की गिरावट के साथ 56,598 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 148 अंकों की गिरावट के साथ 16,858 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (27 September): सेंसेक्स 37 अंकों की गिरावट के साथ 57,107 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 9 अंकों की नरमी के साथ 17,007 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (26 September): सेंसेक्स 953 अंकों की गिरावट के साथ 57,145 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 311 अंक गिरकर 17,016 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
8 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
20 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines