Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले रूख के बीच भारतीय घरेलू शेयर में आज भी तेजी देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते से पहले दिन आज सोमवार (31 October) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले हैं। इस तेजी के बाद सेंसेक्स 60000 और निफ्टी 17800 से उपर ट्रेड कर रहा है।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 563 अंकों की तेजी के साथ 60,522 के स्तर के पार खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 161 अंक चढ़कर 17,948 के स्तर पर खुला।
अभी पढ़ें – आपने बुक किया है कोई नया FLAT? जानिए प्रॉपर्टी टैक्स नहीं दिया तो क्या होगा
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 1,785 कंपनियों में कारोबार शुरू हुआ। जिसमें से करीब 840 शेयर तेजी तो 778 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 164 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं आज 90 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 25 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो डा रेड्डी लैब, इनफोसिस, एचयूएल, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एनटीपीसी, टाटा स्टील, ओएनजीसी, हिन्डाल्को, यूपीएल समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 82.37 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ 82.47 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
शुक्रवार (28 October): सेंसेक्स 203 अंकों की बढ़त के साथ 59,959 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 49 अंक चढ़कर 17,786 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (27 October): सेंसेक्स 212 अंकों की तेजी के साथ 59,756 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 80 अंक चढ़कर 17,736 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
16 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
22 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
23 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines