Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर रूख के कारण लगातार आठवें दिन आज भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रूख जारी रही है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार (30 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 169 अंकों की गिरावट के साथ 56,240 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) करीब 20 अंकों की नरमी के साथ 16,798 के स्तर पर खुला है।
अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, अपने शहर में जानिए क्या है कीमत
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 1,525 कंपनियों में कारोबार शुरू हुआ। जिनमें करीब 678 शेयर तेजी तो 737 गिरावट के साथ खुली। जबकि 110 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। वहीं 40 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 22 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो पावरग्रिड, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, डॉ रेड्डीज, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो आईटी सेक्टर, फाइनेंशियल शेयर, पीएसयू बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, रियलटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस सेक्टर समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।
डॉलर के मुकाबले 33 पैसे मजबती के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 26 पैसे की मजबूती के साथ 81.60 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 81.86 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: खुशखबरी! सोना 6197 तो चांदी 24322 रुपये मिल रहा है सस्ता
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
गुरुवार (22 September): सेंसेक्स 188 अंकों की गिरावट के साथ 56,409 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 40 अंक लुढ़कर 16,818 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (28 September): सेंसेक्स 509 अंकों की गिरावट के साथ 56,598 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 148 अंकों की गिरावट के साथ 16,858 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (27 September): सेंसेक्स 37 अंकों की गिरावट के साथ 57,107 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 9 अंकों की नरमी के साथ 17,007 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (26 September): सेंसेक्स 953 अंकों की गिरावट के साथ 57,145 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 311 अंक गिरकर 17,016 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (23 September): सेंसेक्स 1,020 अंकों की गिरावट के साथ 58,098 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 302 अंकों की गिरावट के साथ 17,327 के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
6 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
8 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
8 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
11 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
12 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
15 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
17 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
17 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
20 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines