Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले रूख के बीच भारतीय घरेलू शेयर में आज भी तेजी देखी जा रही है। दिवाली के बाद भी भारतीय शेयर बाजार गुलजार है।
आज शुक्रवार (28 October) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले हैं। इस तेजी के बाद सेंसेक्स 60000 और निफ्टी 17800 से उपर ट्रेड कर रहा है।
अभी पढ़ें – ट्विटर के नए मालिक बने एलन मस्क, CEO पराग अग्रवाल को कंपनी से निकाला
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 10 अंकों की मामूली तेजी के साथ 59,746 के स्तर के पार खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 19 अंक चढ़कर 17,746 के स्तर पर खुला।
बाजार खुलने के शुरुआती 10 मिनट में भीतर ही बाजार में बड़ा उछाल देखा गया। सेंसेक्स में करीब 250 अंकों की बढ़त के साथ 60,000 के ऊपर चला गया है। जबकि निफ्टी 68 अंकों की बढ़त के साथ 17800 के आंकड़े को पार कर गया है।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज कुल 1,497 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें से करीब 840 शेयर तेजी तो 532 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 125 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं 48 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एचडीएफसी, एनटीपीसी, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, विप्रो, भारती एयरटेल, टाइटन, एचडीएफसी, आईटीसी, एचयूएल, एलएंडटी, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो सन फार्मा, जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, हिन्डाल्को, सिपला समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 82.39 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की मजबूती के साथ 82.49 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अभी पढ़ें – Gold Price Today 27 October: दिवाली के बाद सोने और चांदी में तेजी, दिल्ली-मुंबई से लखनऊ तक ये है रेट
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
गुरुवार (27 October): सेंसेक्स 212 अंकों की तेजी के साथ 59,756 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 80 अंक चढ़कर 17,736 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
7 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
14 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
14 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
16 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
17 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
18 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines