Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार सातवें दिन तेजी का रूख है। इस महीने के आखिरी कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुरुवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज भी तेजी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। बाजार में बैंकिंग और IT स्टॉक्स सबसे आगे हैं। सेंसेक्स हल्की मजबूती के साथ 60700 के अहम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह निफ्टी भी 17,950 के लेवल पर है।
भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते पांचवे और आखिरी दिन आज शुक्रवार (28 April 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी से हुई है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 87 अंकों की तेजी के साथ 60,737 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 30 अंकों की बढ़त के साथ 17,945 के स्तर पर खुला।
इससे पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 349 अंकों की उछाल के साथ 60,649 और एनएसई का निफ्टी 101 अंकों की तेजी के साथ 17,915 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो विप्रो, लार्सन एंड टुब्रो, टीसीएस, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एसबीआई, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एचसीएल टेक, हिन्दुस्तान, यूनिलीवर लिमिटेड, बजाज फिनजर्व, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- गुरुवार (27 Apri 2023) को सेंसेक्स करीब 349 अंकों की उछाल के साथ 60,649 और निफ्टी 101 अंकों की तेजी के साथ 17,915 के स्तर पर बंद हुआ था।
- बुधवार (26 Apri 2023) को सेंसेक्स करीब 170 अंकों की उछाल के साथ 60,300 और निफ्टी 44 अंकों की तेजी के साथ 17,813 के स्तर पर बंद हुआ था।
- मंगलवार (25 Apri 2023) को सेंसेक्स करीब 74 अंकों की उछाल के साथ 60,130 और एनएसई का निफ्टी 26 अंकों की तेजी के साथ 17,769 के स्तर पर बंद हुआ था।
- सोमवार (24 Apri 2023) को सेंसेक्स करीब 401 अंक की तेजी के साथ 60056 और निफ्टी 119 अंकों की तेजी के साथ 17743 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- शुक्रवार (21 Apri 2023) को बीएसई सेंसेक्स करीब 23 अंकों की उछाल के साथ 59,655 और एनएसई का निफ्टी 0.40 अंकों की गिरावट के साथ 17,624 के स्तर पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
Jio IPO के लिए तकरीबन 2.5 लाख करोड़ की मांग; ग्लोबल फंड्स ने दिखाई दिलचस्पी
8 hrs agoजब धीरूभाई ने आम आदमी को बनाया था मालिक, अब जियो IPO इतिहास रचने को तैयार
8 hrs agoरिलायंस जियो IPO को लेकर चर्चा तेज, News24 पर एक्सपर्ट्स ने रखी अपनी राय
8 hrs agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
8 hrs agoडाकिया और GDS कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, देखें पूरी डिटेल
11 hrs agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
14 hrs agoमई के बाद पहली बार $110 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड, जानें पूरी वजह
15 hrs agoआज शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद?, देखें RBI की छुट्टियों की List
16 hrs agoरिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
1 day ago21 अक्टूबर से खुलेगा Jio IPO, ग्रे मार्केट में प्रीमियम जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines