Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज तेजी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स करीब 67 अंक और निफ्टी 30 अंकों की तेजी के साथ खुला।
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार (27 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 67 अंकों की तेजी के साथ 57,594 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 30 अंकों की उछाल के साथ 16,975 के स्तर पर खुला।
इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 398 अंकों की गिरावट 57,527 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 131 अंकों की नरमी के साथ 16,945 के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – Tax Collection: चालू वित्त वर्ष में टैक्स के कलेक्शन में हुई बंपर वृद्धि: वित्त मंत्रालय
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1,385 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 683 शेयर तेजी, 607 गिरावट तो 95 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 28 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 35 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन, हिन्डाल्को, ओएनजीसी, ब्रिटानिया, अपोलो हास्पिटल समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, आयशर मोटर्स, टाइटन कंपनी, बजाज ऑटो समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
आज सोमवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 82.35 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे की कमजोरी के साथ 82.48 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – Aaj Ka Mandi Rate: सरसों, नरमा समेत जौ के ताजा दाम आए सामने, जानिए- नए रेट
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- शुक्रवार (24 March 2023): सेंसेक्स करीब 398 अंकों की नरमी के साथ 57,527 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 114 अंक लुढ़कर 16,945 के स्तर पर बंद हुआ था।
- गुरुवार (23 March 2023): सेंसेक्स करीब 289 अंकों की गिरावट के साथ 57,925 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 85 अंक गिरकर 17,076 के स्तर पर बंद हुआ था।
- बुधवार (22 March 2023): सेंसेक्स करीब 139 अंकों की तेजी के साथ 58,214 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 44 अंकों की मजबूती के साथ 17,142 के स्तर पर बंद हुआ था।
- मंगलवार (21 March 2023): सेंसेक्स करीब 445 अंक उछलकर 58,074 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 118 अंकों की तेजी के साथ 17,107 के स्तर पर बंद हुआ था।
- सोमवार (20 March 2023): सेंसेक्स करीब 360 अंक लुढ़ककर 57,628 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 111 अंकों की गिरावट के साथ 16,988 के स्तर पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
7 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
11 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
12 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
14 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
15 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
17 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
18 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines