Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव मोड पर हुई है। सोमवार आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। आज शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे रंग के साथ हुई है।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार (26 June 2023) सुबह बाजार तेजी के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद सेंसेक्स एकबार फिर 63,000 के पार पहुंच गया है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 88 अंकों की तेजी के साथ 63,066 के स्तर के पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 40 अंकों की बढ़त के साथ 18,708 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 259 अंक नीचे होकर 62979.37 के स्तर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 106 अंक गिरकर 18665 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एमएंडएम, आईटीसी, एचयूएल, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, एक्सिस बैंक, विप्रो, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा समेत कई कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले हैं।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टीसीएस समेत कई कंपनियों के शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसा कमजोर
आज सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 82.00 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की मजबूती के साथ 81.96 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- शुक्रवार (23 June 2023) को सेंसेक्स 259 अंकों की गिरावट के साथ 62,979 और निफ्टी 106 अंक कमजोरी के साथ होकर 18,665 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
- गुरुवार (22 June 2023) को सेंसेक्स 284 अंकों की कमजोरी के साथ 63,239 और निफ्टी 85 अंकों टूटकर 18,771 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
- बुधवार (21 June 2023) को सेंसेक्स 195 अंकों की उछाल के साथ 63,523 और निफ्टी 40 अंकों की मजबूती के साथ करीब 18,857 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- मंगलवार (20 June 2023) को सेंसेक्स 159 अंकों की बढ़त के साथ 63,327 और निफ्टी 61 अंकों की तेजी के साथ 18,816 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- सोमवार (19 June 2023) को सेंसेक्स 216 अंक टूटकर 63,168 और निफ्टी 70 अंकों की गिरकर 18,755 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
Jio IPO के लिए तकरीबन 2.5 लाख करोड़ की मांग; ग्लोबल फंड्स ने दिखाई दिलचस्पी
3 hrs agoजब धीरूभाई ने आम आदमी को बनाया था मालिक, अब जियो IPO इतिहास रचने को तैयार
3 hrs agoरिलायंस जियो IPO को लेकर चर्चा तेज, News24 पर एक्सपर्ट्स ने रखी अपनी राय
4 hrs agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
4 hrs agoडाकिया और GDS कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, देखें पूरी डिटेल
7 hrs agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
10 hrs agoमई के बाद पहली बार $110 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड, जानें पूरी वजह
10 hrs agoआज शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद?, देखें RBI की छुट्टियों की List
12 hrs agoरिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
1 day ago21 अक्टूबर से खुलेगा Jio IPO, ग्रे मार्केट में प्रीमियम जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines