Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मजबूत रूख के बीच भारतीय घरेलू शेयर आज लगातार चौथे दिन गुलजार है। शेयर बाजार में आज एकबार फिर तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 55 तो निफ्टी 44 अंक चढ़कर खुला। फिलहाल बाजार में तेजी का रूख कायम है।
इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और अंतिम दिन आज शुक्रवार (25 November) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) 55 अंकों की बढ़त के साथ 62,327 के स्तर पर खुला, जबिक (Nifty) 44 अंक बढ़कर 18,528 के स्तर पर खुला। फिलहाल बाजार में तेजी का रूख कायम है।
अभी पढ़ें – Cash Limit for Home: घर में कैश रखने की लिमिट क्या है? जानें-टैक्स के नियम, कहीं फंस न जाएं!
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज सुबह शुरुआत में शेयर बाजार में कुल 1,581 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। करीब 865 शेयर तेजी तो 591 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 125 कंपनियों के शेयर के दाम स्थिर रहे। वही 50 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 9 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक, लार्सन, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, विप्रो समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो बजाज फाइनैंस, नेस्ले, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, एचयूएल, इंफोसिस, टाइटन कंपनी, सन फर्मा, टीसीएस, कोटक महिंद्रा समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 81.54 पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन रुपया 23 पैसे की वृद्धि दर्ज करते हुए 81.70 पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
गुरुवार (24 November): सेंसेक्स 762 अंकों की तेजी के साथ 62,272 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 216 अंकों की उछाल के साथ 18,484 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (23 November): सेंसेक्स 91 अंकों की बढ़त के साथ 61,510 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 23 अंकों की बढ़त के साथ 18,267 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (22 November): सेंसेक्स 274 अंकों की तेजी के साथ 61,418 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 85 अंक उछलकर 18,244 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (21 November): सेंसेक्स 518 अंकों की गिरावट के साथ 61,144 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 147 अंक लुढ़ककर 18,159 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (18 November): सेंसेक्स 87 अंकों की गिरवट के साथ 61,663 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 35 अंकों की लुढ़कर के साथ 18,307 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
31 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
3 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
18 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
20 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
20 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
23 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
1 day agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
1 day agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
1 day agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines