Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिल रहे कमजोर संकेतों और अमेरिकी बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट के बीच आज भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन मंगलवार (24 August) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी जा रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
अभी पढ़ें – 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को नवरात्र से पहले मिलेगा बड़ा तोहफा !
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 177 अंकों की गिरावट के साथ 58,853 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 52 अंकों की नरमी के साथ 17,525 पर खुला है। हालांकि खुलने के कुछ समय बाद शेयर बाजार में रिकवरी का माहौल देखा जा रहा है और दोनों सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहा है।
बाजार का आज का हाल
BSE में आज शुरुआत में कुल 1,504 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इनमें से करीब 898 शेयर तेजी तो 485 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 121 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके साथ ही आज 49 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर जबकि 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो इंडसइंड बैंक, आईटीसी, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी समेत कई कंपनियों के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, विप्रो, बजाज फाइनेंस समेत कई कंपनियों के शेयर्स में नरमी देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 3 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में आज रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे की मजबूती के साथ 79.83 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की मजबूती के साथ 79.86 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
मंगलवार (23 August): सेंसेक्स 257 अंकों की गिरावट के साथ 59,031 प्वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 86 अंक की गिरावट के साथ 17,577 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (22 August): सेंसेक्स 872 अंकों की गिरावट के साथ 58,773 प्वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 267 अंक की नरमी के साथ 17,490 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (19 August): सेंसेक्स 652 अंकों की गिरावट के साथ 60,000 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 198 की गिरावट के साथ 17,758 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (18 August): सेंसेक्स 37 अंकों की तेजी के साथ 60,298 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 12 अंक चढ़कर 17,956 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: 4700 रुपये में तक सस्ता हुआ सोना, अब 30081 रु में खरीदें 10 ग्राम
बुधवार (17 August): सेंसेक्स 417 अंक की तेजी के साथ 60,260 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 119 अंक की हल्की बढ़त के साथ 17,944 प्वाइंट पर बंद हुआ।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
5 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
8 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
9 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
10 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
12 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
13 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
14 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
15 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines