Stock Market Opening: लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, टाटा मोटर्स में उछाल तो एक्सिस बैंक पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Share Market Update: नए साल 2023 के चौथे कारोबारी हफ्ते का आज दूसरा दिन है। अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुला है। सेंसेक्स आज बड़ी छलांग लगाकर आज 61 हजार के ऊपर खुला, जबकि निफ्टी ने 18 हजार के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। आज सेंसेक्स में 180 और निफ्टी में 65 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई।
आज एशिया के ज्यादातर शेयर बाजारों में तेजी दिख रहा है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज 0.40 फीसदी, जापान का निक्केई 1.76 फीसदी, हांगकांग के शेयर बाजार में 1.79 फीसदी, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी पर 0.64 फीसदी, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.75 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (24 January 2023) आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 180 अंकों की उछाल के साथ 61,122 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 65 अंकों की तेजी के साथ 18,184 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार (23 January 2023) को भी बाजार में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 320 अंकों की तेजी के साथ 60,942 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 91 अंकों की उछाल के साथ 18,119 के स्तर पर बंद हुआ।
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में आज शुरुआत में करीब 2,969 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें करीब 1,860 शेयर तेजी तो 989 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 120 कंपनियों के शेयर के भाव स्थित रहा। वहीं 84 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 35 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर खुला है।
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, सिपला समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एक्सिस बैंक, ग्रेसिम, जेएसडब्लू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, पॉवर ग्रिड कर्पोरेशन समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
इस साल के चौथे कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे की कमजोरी के साथ 81.66 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे की गिरावट के साथ 81.39 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (23 January 2023): सेंसेक्स 320 अंकों की उछाल के साथ 60,942 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 91 अंकों की तेजी के साथ 18,119 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (20 January 2023): सेंसेक्स 360 अंकों की उछाल के साथ 60,621 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ 18,027 अंक पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: