Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले मजबूत संकेतों के कारण लगातार पांच दिनों की गिरावट के बाद भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market Today) में आज तेजी का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। आज सेंसेक्स में 253 और निफ्टी में 80 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
जानकारों के मुताबिक भारतीय सर्राफा बाजार में तेजी की वजह ग्लोबल बाजार में तेजी है। इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। वहीं एशियाई बाजारों में तेजी का रुख रहा था। इसका असर आज भारतीय बाजारों पर देखने को मिल रहा है।
इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार (24 February 2023) आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 253 अंकों की तेजी के साथ 59,859 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 80 अंकों की उछाल के साथ 17,791 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार (Share Market Update) को लगातार पांचवें दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुई थी। सेंसेक्स करीब 139 अंक गिरकर के साथ 59,605 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 43 अंकों की नरमी के साथ 17,511 के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – सातवें आसमान से लुढ़का सोना, 2800 रुपये तक हो गया सस्ता
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, डिविस लैब्स, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो ओएनजीसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आयशर मोटर्स, एम एंड एम, एल एंड टी समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
और पढ़िए – आज बदल गया है पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें अपने शहर का रेट
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
गुरुवार (22 February 2023): सेंसेक्स करीब 139 अंक गिरकर 59,605 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 43 अंकों की नरमी के साथ 17,511 के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार (22 February 2023): सेंसेक्स करीब 927 अंक गिरकर 59,744 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 272 अंकों की नरमी के साथ 17,554 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (21 February 2023): सेंसेक्स करीब 18 अंक गिरकर 60,672 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 18 अंकों की नरमी के साथ 17,826 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (20 February 2023): सेंसेक्स 311 अंकों की गिरावट के साथ 60,691 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 97 अंकों की नरमी के साथ 17,847 अंक पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
10 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
15 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
15 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
16 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
18 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
21 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
21 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
23 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines