---विज्ञापन---

बिजनेस

Gold Price Update: सातवें आसमान से लुढ़का सोना, 2800 रुपये तक हो गया सस्ता

Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना 416 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ तो चांदी की कीमत में 804 रुपये प्रति किलो की […]

Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना 416 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ तो चांदी की कीमत में 804 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना गिरकर 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 65200 रुपये प्रति किलो के करीब बिकने लगी है।

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price Update) 416 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 56080 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 112 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा के साथ 56496  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

---विज्ञापन---

वहीं गुरुवार को भी चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी 804 रुपये की गिरावट के साथ 65182 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 216 रुपये की तेजी के साथ 65986 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 416 रुपया सस्ता होकर 56080 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 415 रुपया सस्ता होकर 55855 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 381 रुपया सस्ता होकर 51369 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 312 रुपया सस्ता होकर 42060 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 243 रुपया सस्ता होकर 32807 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

---विज्ञापन---

ऑलटाइम हाई से सोना 2800 तो चांदी 14800 रुपये मिल रही है सस्ती

इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2802 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 14798 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

और पढ़िएबिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Feb 24, 2023 08:17 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola