Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच आज भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (23 August) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी जा रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 567 अंकों की गिरावट के साथ 58,205 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 133 अंकों की नरमीके साथ 17,357 पर खुला है।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: सोना खरीदने का नहीं मिलेगा इससे अच्छा मौका, जल्द कर लें खरीदारी!
बाजार का आज का हाल
BSE में आज शुरुआत में कुल 1,592 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई। इनमें से करीब 588 शेयर तेजी तो 893 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 111 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, एनटीपीसी, मारुति, पावरग्रिड, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एक्सिस और नेस्ले के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो भारती एयरटेल, एचयूल, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट का रूख है।
डॉलर के मुकाबले 5 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में आज एकबार फिर डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी के साथ खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे की मजबूती के साथ 79.84 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 79.87 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – Induslnd Bank ने दो डिजिटल बैंकिंग यूनिट लॉन्च कीं, अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
सोमवार (22 August): सेंसेक्स 872 अंकों की गिरावट के साथ 58,773 प्वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 267 अंक की नरमी के साथ 17,490 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (19 August): सेंसेक्स 652 अंकों की गिरावट के साथ 60,000 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 198 की गिरावट के साथ 17,758 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (18 August): सेंसेक्स 37 अंकों की तेजी के साथ 60,298 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 12 अंक चढ़कर 17,956 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (17 August): सेंसेक्स 417 अंक की तेजी के साथ 60,260 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 119 अंक की हल्की बढ़त के साथ 17,944 प्वाइंट पर बंद हुआ।
मंगलवार (16 August): सेंसेक्स 379 अंकों की तेजी के साथ 59,842 प्वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 127 अंक की बढ़त के साथ 17,825 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
8 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
9 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
11 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
11 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
11 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
14 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
14 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
15 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines