Induslnd Bank ने दो डिजिटल बैंकिंग यूनिट लॉन्च कीं, अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर

BANK
विज्ञापन

नई दिल्ली: इंडसइंड बैंक ने मंगलवार को कहा कि उसने देश में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की पहुंच को तेज करने और व्यापक बनाने की पहल का समर्थन करते हुए पंजाब और तमिलनाडु में एक-एक डिजिटल बैंकिंग इकाइयां शुरू की हैं।

डिजिटल बैंकिंग इकाइयां डिजिटल, डू इट योरसेल्फ (DIY) यात्राओं की पेशकश करेंगी। इंडसइंड बैंक ने एक बयान में कहा, ‘इसमें सेविंग और करंट खाते, FD, तुरंत लोन, केवाईसी अपडेट, DIY क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग और खाता विवरण देना जैसी सुविधाएं शामिल हैं।’

विज्ञापन

ग्राहक कैश रिसाइक्लर्स के माध्यम से नकद जमा और निकासी भी कर सकेंगे। ग्राहकों को उनकी DIY जर्नी में सहायता करने के लिए, बैंकिंग विशेषज्ञ मानक बैंकिंग घंटों के दौरान उपलब्ध रहेंगे। ये विशेषज्ञ ग्राहकों का मार्गदर्शन, समर्थन और शिक्षा भी देंगे। ग्राहकों की सुविधा के लिए नकद निकासी/जमा और इंटरनेट बैंकिंग जैसी कुछ सेवाएं भी चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी। जालंधर (पंजाब) और चेंगलपट्टू (तमिलनाडु) में ये दोनों यूनिट खोली जा रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ