Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले ग्लेबल संकेत के बीच भारतीय घरेलू शेयर में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगता दिख रहा है। शेयर बाजार में आज भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है, लेकिन फिर बाजार संभलता दिख रहा है।
इस कारोबारी हफ्ते से दूसरे दिन आज मंगलवार (22 November) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) गिरवट के साथ लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) आज भी लाल निशान पर खुला है। हालांकि निफ्टी (Nifty) बढ़कर खुला। सेंसेक्स में आज 18 अंक की गिरावट तो निफ्टी में 19 अंकों की बढ़त के साथ खुला है।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 94 अंकों की तेजी के साथ 61,234 के स्तर पर है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 21 अंक बढ़कर 18,180 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, एचयूएल, डॉ रेड्डी लैब्स, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टाइटन कंपनी समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो पावर ग्रिड, नेस्ले, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, टाटा स्टील, विप्रो, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, पेटीएम समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला। रुपये में कारोबार 12 पैसे की मजबूती के साथ 81.72 के स्तर पर खुला।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
सोमवार (21 November): सेंसेक्स 518 अंकों की गिरावट के साथ 61,144 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 147 अंक लुढ़ककर 18,159 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (18 November): सेंसेक्स 87 अंकों की गिरवट के साथ 61,663 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 35 अंकों की लुढ़कर के साथ 18,307 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (17 November): सेंसेक्स 230 अंकों की गिरवट के साथ 61,750 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 65 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 18,343 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (16 November): सेंसेक्स 107 अंकों की बढ़त के साथ 61,980 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 6 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 18,409 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (15 November): सेंसेक्स 250 अंकों की बढ़त के साथ 61,872 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 अंक मजबूती के साथ 18,403 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Valium)
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
11 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
12 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
2 days agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines