Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच आज भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। आज सेंसेक्स में 280 और निफ्टी में 71 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (22 February 2023) आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 280 अंकों की गिरावट के साथ 60,391 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 71 अंकों की कमजोरी के साथ 17,755 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार (21 February 2023) को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुई थी। सेंसेक्स करीब 18 अंक गिरकर के साथ 60,672 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 18 अंकों की नरमी के साथ 17,826 के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – सोना खरीदारों की चमकी किस्मत, 2500 तक गिरे दाम
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टाटा कंज्यूमर्स, बजाज ऑटो, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, एलएंडटी, डीवीज लैब्स, सन फार्मा, अपोलो हॉस्पिटल्स, हिंडाल्को, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, एचयूएल, हीरो मोटोकॉर्प समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो नेस्ले, एक्सिस बैंक, आईटीसी, एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
और पढ़िए – आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, अपने शहर में जानिए आज का भाव
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
मंगलवार (21 February 2023): सेंसेक्स करीब 18 अंक गिरकर 60,672 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 18 अंकों की नरमी के साथ 17,826 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (20 February 2023): सेंसेक्स 311 अंकों की गिरावट के साथ 60,691 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 97 अंकों की नरमी के साथ 17,847 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 hr agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
2 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
3 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
19 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
19 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
20 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
20 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
21 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
1 day agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines