Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे कमजोर रूख का असर भारतीय घरेलू शेयर पर भी देखा जा रहा है। लगातार चार दिनों से शेयर बाजार में जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज गुरुवार (20 October) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले हैं। इस गिरावट के बाद सेंसेक्स 59 हजार और निफ्टी 17500 से नीचे ट्रेड कर रहा है।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 282 अंकों की गिरावट के साथ 58,824 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 89 अंक गिरकर 17,423 के स्तर पर खुला।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज कुल 1,551 कंपनियों में कारोबार शुरू हुई। जिसमें से करीब 998 शेयर तेजी तो 473 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 80 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। वहीं आज 78 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 16 शेयर 52 हफ्ते के निचले पर कारोबार कर रहे हैं। जबकि 100 शेयर में आज सुबह से ही अपर और 58 शेयर में लोअर सर्किट लगा है
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो बाजार में आज नेस्ले, रिलायंस, एशियन पेंट्स, एचयूएल, सिप्ला, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ओएनजीसी, हिंडाल्को, कोल इंडिया, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, एचडीएफसी समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड लो पर पहुंचा रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी गिरा है। आज रुपया 6 पैसे की कमजोरी के साथ 84.08 रुपये के स्तर पर खुला है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 66 पैसा गिरकर 84.02 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – Chivas, 100 Pipers, Jameson पीने वालों के लिए बड़ी खबर, भारत सरकार ने कही ये बात
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
बुधवार (19 Octomber): सेंसेक्स 147 अंकों की बढ़त के साथ 59,107 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 25 अंक चढ़कर 17,512 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (18 Octomber): सेंसेक्स 549 अंकों उछलकर 58,960 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 175 अंकों की तेजी के साथ 17,486 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (17 Octomber): सेंसेक्स 491 अंकों की तेजी के साथ 58,410 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 126 अंक गिरकर 17,311 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (16 Octomber): सेंसेक्स 684 अंकों की तेजी के साथ 57,919 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 171 अंकों की बढ़त के साथ 17,185 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (13 Octomber): सेंसेक्स 390 अंकों की गिरावट के साथ 57,235 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 109 अंक चढ़कर 17,014 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
12 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
19 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
19 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
21 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
22 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
23 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines