Stock Market Opening: शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी पर लगा ब्रेक, लाल निशान पर Sensex और Nifty
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे कमजोर रूख का असर भारतीय घरेलू शेयर पर भी देखा जा रहा है। लगातार चार दिनों से शेयर बाजार में जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज गुरुवार (20 October) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले हैं। इस गिरावट के बाद सेंसेक्स 59 हजार और निफ्टी 17500 से नीचे ट्रेड कर रहा है।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 282 अंकों की गिरावट के साथ 58,824 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 89 अंक गिरकर 17,423 के स्तर पर खुला।
बीएसई (BSE) में आज कुल 1,551 कंपनियों में कारोबार शुरू हुई। जिसमें से करीब 998 शेयर तेजी तो 473 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 80 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। वहीं आज 78 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 16 शेयर 52 हफ्ते के निचले पर कारोबार कर रहे हैं। जबकि 100 शेयर में आज सुबह से ही अपर और 58 शेयर में लोअर सर्किट लगा है
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी गिरा है। आज रुपया 6 पैसे की कमजोरी के साथ 84.08 रुपये के स्तर पर खुला है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 66 पैसा गिरकर 84.02 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार (19 Octomber): सेंसेक्स 147 अंकों की बढ़त के साथ 59,107 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 25 अंक चढ़कर 17,512 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (18 Octomber): सेंसेक्स 549 अंकों उछलकर 58,960 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 175 अंकों की तेजी के साथ 17,486 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (17 Octomber): सेंसेक्स 491 अंकों की तेजी के साथ 58,410 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 126 अंक गिरकर 17,311 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (16 Octomber): सेंसेक्स 684 अंकों की तेजी के साथ 57,919 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 171 अंकों की बढ़त के साथ 17,185 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (13 Octomber): सेंसेक्स 390 अंकों की गिरावट के साथ 57,235 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 109 अंक चढ़कर 17,014 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: