Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार आठवें दिन तेजी का रूख है। मई महीने के पहले कारोबारी दिन आज मंगलवार शुरुवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज भी तेजी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स मजबूती के साथ 61300 के अहम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह निफ्टी भी 18100 के लेवल पर है। तेजी में मेटल और PSU बैंकिंग स्टॉक्स सबसे आगे हैं। इससे पहले शनिवार और रविवार के बाद सोमवार को बाजार महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बंद था। भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते पहले दिन आज मंगलवार (2 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी से हुई है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) करीब 248 अंकों की तेजी के साथ 61,360 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 72 अंकों की बढ़त के साथ 18,137 के स्तर पर खुला। इससे पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 463 अंकों की उछाल के साथ 61,112 और एनएसई का निफ्टी 150 अंकों की तेजी के साथ 18,065 के स्तर पर बंद हुआ था।

बाजार का आज का हाल

आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1,845 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,173 शेयर तेजी, 565 गिरावट तो 107 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 54 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 6 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एसबीआई लाइफ, पावर ग्रिड, ओएनजीसी, कोल इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और एमएंडएम समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

  • शुक्रवार (28 Apri 2023) को सेंसेक्स करीब 463 अंकों की उछाल के साथ 61,112 तो निफ्टी 150 अंको की बढ़त के साथ 18,065 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • गुरुवार (27 Apri 2023) को सेंसेक्स करीब 349 अंकों की उछाल के साथ 60,649 और निफ्टी 101 अंकों की तेजी के साथ 17,915 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • बुधवार (26 Apri 2023) को सेंसेक्स करीब 170 अंकों की उछाल के साथ 60,300 और निफ्टी 44 अंकों की तेजी के साथ 17,813 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • मंगलवार (25 Apri 2023) को सेंसेक्स करीब 74 अंकों की उछाल के साथ 60,130 और एनएसई का निफ्टी 26 अंकों की तेजी के साथ 17,769 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • सोमवार (24 Apri 2023) को सेंसेक्स करीब 401 अंक की तेजी के साथ 60056 और निफ्टी 119 अंकों की तेजी के साथ 17743 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िएबिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें