Share Market Update: ग्लोबल मार्केट में तेजी और रुपये के मजबूत होने से मिले पॉजिटिव संकेत के बाद आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में भी तेजी देखी जा रही है। भारतीय शेयर बाजार में इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार (1 August) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी देखने को मिल रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स 252 अंकों की तेजी के साथ 57,823 पर खुला हैं, वहीं एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 84 अंकों की बढ़त के साथ 17,243 पर खुला है। हालांकि ओपनिंग के बाद से ही बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
और पढ़िए – Income Tax Return: आज से ITR भरने पर लगेगा फाइन, जानें क्या है प्रावधान
बाजार का आज का हाल
आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,771 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,187 शेयर तेजी के साथ और 450 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 134 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 74 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 8 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 98 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 57 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के तेजी वाले शेयर की बात करें तो 5.11 फीसदी की देखी जा रही है। वहीं सिप्ला 3.78 फीसदी ऊपर है और मारुति 1.99 फीसदी की बढ़त पर है। जबकि श्री सीमेंट 1.61 फीसदी और टाटा मोटर्स 1.56 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स में सन फार्मा 2.17 फीसदी की गिरावट पर है। जबकि ब्रिटानिया 0.90 फीसदी और इंडसइंड बैंक 0.62 फीसदी की कमजोरी पर है। एचडीएफसी लाइफ 0.56 फीसदी और टीसीएस 0.47 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत हुआ रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की मजबूती के साथ 79.18 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे की मजबूती के साथ 79.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – LPG Cylinder Price: आम आदमी को बड़ी राहत, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
शुक्रवार (29 July): सेंसेक्स 712 अंक की तेजी के साथ 56,570 अंकों पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 229 की तेजी के साथ 17,158 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (28 July): सेंसेक्स 1,041 अंक से ज्यादा चढ़कर 56,857 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 287 अंक चढ़कर 16,929 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (27 July): सेंसेक्स सेंसेक्स 547.83 अंक की छलांग लगाकर 55,816.32 पर बंद हुआ था। वहीं 157.95 अंक की बढ़त के साथ 16,641.80 प्वाइंट पर बंद हुआ।
मंगलवार (26 July): सेंसेक्स 497 अंक की गिरावट के साथ 55,268 अंक पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 147 अंक टूटकर 16,483 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (25 July): सेंसेक्स 306 के नुकसान के साथ 55,766.22 प्वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 88.45 अंक की गिरावट के साथ 16,631 अंक पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
4 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
5 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
6 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
8 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
9 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
10 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
12 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
12 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines