Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले ग्लेबल संकेत के बीच भारतीय घरेलू शेयर में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। शेयर बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते से पांचवें दिन आज शुक्रवार (19 November) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों आज हरे निशान पर खुले हैं। सेंसेक्स में आज 26 अंक और निफ्टी में 2 अंकों की बढ़त देखने को मिली।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 26 अंकों की गिरावट के साथ 61,777 के स्तर के पार खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 2 अंक गिरकर 18,346 के स्तर पर खुला।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज सुबह शुरुआत में कुल 2,037 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें करीब 1,295 शेयर तेजी तो 630 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 112 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं आज 61 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 13 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर, इनफोसिस, विप्रो, एक्सिस बैंक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, हीरो मोटोकार्प, मारुति सुजुकी, नेस्ले, आयशर मोटर्स समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आज 7 पैसे की मजबूती के साथ 81.58 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे की कमजोरी के साथ 81.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – E-Shram: ई श्रम कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, ऐसे जानें आपके खाते में पैसे आए नहीं
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
गुरुवार (17 November): सेंसेक्स 230 अंकों की गिरवट के साथ 61,750 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 65 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 18,343 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (16 November): सेंसेक्स 107 अंकों की बढ़त के साथ 61,980 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 6 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 18,409 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (15 November): सेंसेक्स 250 अंकों की बढ़त के साथ 61,872 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 अंक मजबूती के साथ 18,403 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (14 November): सेंसेक्स 171 अंकों की गिरावट के साथ 61,624 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 21 अंक लुढ़ककर 18,329 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
57 mins agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
2 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
4 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
4 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
5 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
19 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
22 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
23 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
1 day agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines