Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजर रूख का असर भारतीय घरेलू शेयर पर भी देखा जा रहा है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार (17 October) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 167 अंकों की गिरावट के साथ 57,783 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 40 अंक गिरकर 17,144 के स्तर पर खुला।
शेयर बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज कुल 1,589 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई, जिसमें से करीब 1,226 शेयर तेजी तो 282 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 81 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। वहीं 76 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 9 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें बजाज ऑटो, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, आयशर मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, इंफोसिस, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी लाइफ समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एमएंडएम, जेएसडब्ल्यू स्टील, अडानी एंटरप्राइजेज, अपोलो हॉस्पिटल्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, बीपीसीएल समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 3 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 82.38 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की कमजोरी के साथ 82.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
शुक्रवार (4 Octomber): सेंसेक्स 684 अंकों की तेजी के साथ 57,919 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 171 अंकों की बढ़त के साथ 17,185 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (13 Octomber): सेंसेक्स 390 अंकों की गिरावट के साथ 57,235 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 109 अंक चढ़कर 17,014 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (12 Octomber): सेंसेक्स 478 अंकों की बढ़त के साथ 57,625 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 140 अंक चढ़कर 17,123 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (11 Octomber): सेंसेक्स 843 अंकों की गिरावट के साथ 57,147 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 257 अंकों गिरकर 16,983 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: धनतेरस और दिवाली से पहले सस्ता सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, जल्दी करें !
सोमवार (10 Octomber): सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 57,991 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 73 अंक गिरकर 17,241 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
PNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
28 mins agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
50 mins agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
2 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
3 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
4 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
13 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
19 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
21 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
22 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines