Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेत और अमेरिकी बाजार में गिरावट के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार (16 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का रूख है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
अभी पढ़ें – उन टॉप 10 शहरों के नामों के बारे में जानें, जहां रहते हैं सबसे अधिक करोड़पति
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 339 अंकों की गिरावट के साथ 59,593 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 100 अंकों से ज्यादा की कमजोरी के साथ 17,776 के स्तर पर खुला है।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 1,771 कंपनियों में कारोबार शुरू हुई। जिसमें से करीब 850 शेयर तेजी तो 767 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 154 कंपनियों के शेयर के दाम स्थिर हैं। वहीं आज 82 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 3 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, टाइटन, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एसबीआई समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो मारुति, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, नेस्ले, पावरग्रिड, भारती एयरटेल, एलएंडटी, इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस, टेक महिंद्रा समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।
डॉलर के मुकाबले 10 पैसे कमजोर के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 10 पैसे की कमजोरी के साथ 79.80 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की कमजोरी के साथ 79.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – Atal Pension Yojana: टैक्स देने वालों को लगेगा झटका! 1 अक्टूबर से क्या बदल जाएगा, जानिए
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
गुरुवार (15 September): सेंसेक्स 413 अंकों की गिरावट के साथ 59,934 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 126 अंक लुढ़कर 17,877 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (14 September): सेंसेक्स 224 अंकों की गिरावट के साथ 60,346 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 66 की गिरावट के साथ 18,003 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (13 September): सेंसेक्स 455 अंकों की तेजी के साथ 60,571 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 133 की बढ़त के साथ 18,000 अंक के पार बंद हुआ था।
सोमवार (12 September): सेंसेक्स 321 अंकों की तेजी के साथ 60,115 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 103 अंक बढ़कर 17,936 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (9 September): सेंसेक्स 104 अंकों की तेजी के साथ 59,793 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 34 की मामूली बढ़त के साथ 17,883 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
7 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
8 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
9 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
11 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
12 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
13 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
14 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
15 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
15 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines