Atal Pension Yojana: आज के युग में आर्थिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको सावधानीपूर्वक वित्तीय योजना बनाने की आवश्यकता होती है। निवेश करते समय, आपको योजना से जुड़ी सभी बातें पता होनी चाहिए। यहां तक कि आपको समय-समय पर होने वाले नियमों और विनियमों में होने वाले बदलावों के बारे में भी पता होना चाहिए। अटल पेंशन योजना में सरकार द्वारा किया गया बदलाव को देखें…

अटल पेंशन योजना में निवेश के नियम बदलने जा रहे हैं। अटल पेंशन योजना के नए नियम 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे। नए बदलाव के तहत करदाता 1 अक्टूबर 2022 से इस योजना में शामिल नहीं हो पाएंगे। वित्त मंत्रालय ने इससे जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है।

मौजूदा नियमों के मुताबिक अगर आप भारतीय नागरिक हैं और आपकी उम्र 18-40 साल के बीच है और आपका किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट है तो आप APY के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन नया नियम लागू होने के बाद पुराने सब्सक्राइबर का क्या होगा?

इस बारे में एक्सपर्ट कहते हैं अगर आपने अटल पेंशन योजना में निवेश किया है तो नए नियम का आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भले ही आप पहले से ही टैक्सपेयर हों। 1 अक्टूबर से पहले खाता खोलने वालों को योजना का लाभ मिलता रहेगा।

यह योजना पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा विनियमित है। आप इस योजना के लिए किसी भी बैंक में APY खाता खोल सकते हैं। आपका पैसा उस बैंक खाते से ऑटो डेबिट के माध्यम से काट लिया जाता है। अटल पेंशन योजना (APY) असंगठित क्षेत्र के भारतीय कामगारों के लिए एक अच्छी योजना है। APY के तहत 1,000, 2,000, 3,000, 4,000 या 5,000 रुपये की न्यूनतम पेंशन की गारंटी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ