Stock Market Opening: शेयर बाजार में उछाल, Sensex 300 से ज्यादा चढ़ा, Nifty में भी तेजी
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज एकबार फिर तेजी के साथ शुरुआत हुई है। आज मंगलवार (13 August) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी देखी जा रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 335 अंकों की तेजी के साथ 59,797 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 77 अंकों की बढ़त के साथ 17,775 पर है।
और पढ़िए – Interest Rate Hike: SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, इतने फीसद बढ़ाई ब्याज दरें
आज बीएसई में शुरुआत में कुल 2,050 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,215 शेयर तेजी के साथ और 653 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 182 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके साथ ही आज 72 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 10 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 116 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 70 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।
– आज सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयर्स पर गौर करें तो एमएंडएम, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, नेस्ले, एचयूएल, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, आईटीसी, टेक महिंद्रा हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।
– जबकि आज के गिरने वाले शेयरों में सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा स्टील, हिंडाल्को, ग्रासिम, ओएनजीसी, टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयर्स लाल निशान पर है।
शुक्रवार (12 August): सेंसेक्स 130 अंकों की तेजी के साथ 59,462 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 39 की तेजी के साथ 17,698 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (11 August): सेंसेक्स 515 अंक गिरकर 59,332 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 124 अंक चढ़कर 17,659 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (10 August): सेंसेक्स सेंसेक्स 35 अंक की गिरकर 58,817 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 9 अंक की हल्की बढ़त के साथ 17,534 प्वाइंट पर बंद हुआ।
सोमवार (8 August): सेंसेक्स 465 अंकों की तेजी के साथ 58,853 प्वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 127 अंक की बढ़त के साथ 17,525 अंक पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: