Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले ग्लेबल संकेत के बीच भारतीय घरेलू शेयर में आज तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते से दूसरे दिन आज मंगलवार (15 November) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले हैं। सेंसेक्स में आज 69 अंक और निफ्टी में 22 अंकों की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 61,693 और निफ्टी 18,351 से उपर ट्रेड कर रहा है।
अभी पढ़ें – Home Loan हुआ महंगा, SBI ने MCLR में की 10-15 बीपीएस की वृद्धि, EMI दरें आज से लागू
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 69 अंकों की तेजी के साथ 61,693 के स्तर के पार खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 22 अंक गिरकर 18,351 के स्तर पर खुला।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज सुबह शुरुआत में कुल 2,277 कंपनियों में कारोबार शुरू हुई। जिसमें से करीब 1,359 शेयर तेजी तो 792 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 126 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। जबकि 84 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 14 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो ओएनजीसी, हीरो मोटोकार्प, एनटीपीसी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, देवी लैब समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो कोल इंडिया, ग्रेसिम, नेस्ले, एसबीआई लाइफ, आईटीसी समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आज 13 पैसे की मजबूती के साथ 81.13 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले रुपया 47 पैसे की कमजोरी के साथ 81.26 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – टमाटर की कीमतों में 150% की बढ़ोतरी, 110 रुपये किलो बिक रहा प्याज…यहां बढ़े सब्जियों के दाम
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
सोमवार (14 November): सेंसेक्स 171 अंकों की गिरावट के साथ 61,624 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 21 अंक लुढ़ककर 18,329 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (11 November): सेंसेक्स 1181 अंकों की तेजी के साथ 61,795 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 321 अंक उछलकर 18,362 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (10 November): सेंसेक्स 420 अंकों की गिरावट के साथ 60,613 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 128 अंक लुढ़कर 18,028 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (9 November): सेंसेक्स 151 अंकों की गिरावट के साथ 61,033 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 45 अंक लुढ़कर 18,157 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
46 mins agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
55 mins agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
2 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
3 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
11 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
12 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
13 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
16 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
16 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines