Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी, Sensex और Nifty में उछाल
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले ग्लेबल संकेत के बीच भारतीय घरेलू शेयर में आज तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते से दूसरे दिन आज मंगलवार (15 November) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले हैं। सेंसेक्स में आज 69 अंक और निफ्टी में 22 अंकों की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 61,693 और निफ्टी 18,351 से उपर ट्रेड कर रहा है।
अभी पढ़ें – Home Loan हुआ महंगा, SBI ने MCLR में की 10-15 बीपीएस की वृद्धि, EMI दरें आज से लागू
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 69 अंकों की तेजी के साथ 61,693 के स्तर के पार खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 22 अंक गिरकर 18,351 के स्तर पर खुला।
बीएसई (BSE) में आज सुबह शुरुआत में कुल 2,277 कंपनियों में कारोबार शुरू हुई। जिसमें से करीब 1,359 शेयर तेजी तो 792 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 126 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। जबकि 84 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 14 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – टमाटर की कीमतों में 150% की बढ़ोतरी, 110 रुपये किलो बिक रहा प्याज…यहां बढ़े सब्जियों के दाम
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
सोमवार (14 November): सेंसेक्स 171 अंकों की गिरावट के साथ 61,624 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 21 अंक लुढ़ककर 18,329 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (11 November): सेंसेक्स 1181 अंकों की तेजी के साथ 61,795 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 321 अंक उछलकर 18,362 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (10 November): सेंसेक्स 420 अंकों की गिरावट के साथ 60,613 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 128 अंक लुढ़कर 18,028 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (9 November): सेंसेक्स 151 अंकों की गिरावट के साथ 61,033 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 45 अंक लुढ़कर 18,157 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: