Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे नरमी संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज एकबार फिर तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इसके बाद सेंसेक्स 62000 और निफ्टी 18300 के पार कारोबार कर रहा है।
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (15 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 150 अंकों की मजबती के साथ 62,150 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 30 अंकों की उछाल के साथ 18,350 के स्तर पर है। बाजार की तेजी में रियल्टी और ऑटो स्टॉक्स सबसे आगे हैं।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार (12 May) को शेयर बाजार मजबती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 117 अंक चढ़कर 62021 और निफ्टी 14 अंकों की मजबूती के साथ 18,311 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो आज टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचयूएल, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स समेत कई कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो इंडसइंड बैंक, सिप्ला, सन फार्मा, मारुति, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- शुक्रवार (12 May 2023) को सेंसेक्स 117 अंकों की मजबूती के साथ 62021 और निफ्टी 14 अंकों की तेजी के साथ 18311 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- गुरुवार (11 May 2023) को सेंसेक्स 36 अंकों की गिरावट के साथ 61904 और निफ्टी 18 अंकों की नरमी के साथ 18297 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- बुधवार (10 May 2023) को सेंसेक्स 178 अंकों की मजबूती के साथ 61940 और निफ्टी 49 अंकों की तेजी के साथ 18300 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- मंगलवार (9 May 2023) को सेंसेक्स 3 अंकों की नरमी के साथ 61761 और निफ्टी 1.5 अंकों की तेजी के साथ 18266 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- सोमवार (8 May 2023) को सेंसेक्स 710 अंक की उछाल के साथ 61764 और निफ्टी 195 अंकों की तेजी के साथ 18264 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
5 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
6 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
12 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
12 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
12 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
12 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
15 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
15 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines