Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार में नरमी के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज लगातार चौथे दिन गिरावट का रूस है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी निगेटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में 69 और निफ्टी में 6 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट के बाद आज चौथे दिन मंगलवार (14 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार (Stock Market Opening) की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 69 अंकों की गिरावट के साथ 58,168 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 6 अंकों की नरमी के साथ 17,160 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार (13 March 2023) को सेंसेक्स करीब 897 अंकों की गिरावट के साथ 58,237 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 258 अंक लुढ़कर 17,154 के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट के कारण सोमवार को निवशकों को ₹4.38 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत (Stock Market Opening) में बीएसई में करीब 2,382 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,271 शेयर तेजी, 1009 गिरावट तो 102 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 31 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 87 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो लार्सन, भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, इनफोसिस, टाटा स्टील समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट, महिन्दा एंड महिन्द्रा, कोटक महिन्द्रा, बजाज फिनांस समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 15 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
आज मंगलवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की नरमी के साथ 82.27 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की कमजोरी के साथ 82.12 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए –Demat Account Freeze: फ्रीज हो सकता है आपका डीमैट अकाउंट! 31 मार्च है डेडलाइन, जानिए पूरा मामला
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- सोमवार (13 March 2023): सेंसेक्स करीब 897 अंक लुढ़ककर 58,237 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 258 अंकों की गिरावट के साथ 17,154 के स्तर पर बंद हुआ था।
- शुक्रवार (10 March 2023): सेंसेक्स करीब 671 अंक लुढ़ककर 59,135 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 177 अंकों की गिरावट के साथ 17,413 के स्तर पर बंद हुआ था।
- गुरुवार (9 March 2023): सेंसेक्स करीब 541 अंक टूटकर 59,906 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 164 अंकों की नरमी के साथ 17,589 के स्तर पर बंद हुआ था।
- बुधवार (8 March 2023): सेंसेक्स करीब 123 अंकों की छलांग लगाकर 60,348 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 36 अंकों की तेजी के साथ 17,747 के स्तर पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
7 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
8 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
10 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
13 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
15 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
16 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines