Stock Market Opening: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार लुढ़का, आज के टॉप गेनर में लार्सन तो अदानी एंटरप्राइजेज पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Share Market Update
Edited By Pankaj Mishra

Share Market Update
Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार में नरमी के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज लगातार चौथे दिन गिरावट का रूस है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी निगेटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में 69 और निफ्टी में 6 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट के बाद आज चौथे दिन मंगलवार (14 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार (Stock Market Opening) की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 69 अंकों की गिरावट के साथ 58,168 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 6 अंकों की नरमी के साथ 17,160 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार (13 March 2023) को सेंसेक्स करीब 897 अंकों की गिरावट के साथ 58,237 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 258 अंक लुढ़कर 17,154 के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट के कारण सोमवार को निवशकों को ₹4.38 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
आज सुबह शुरुआत (Stock Market Opening) में बीएसई में करीब 2,382 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,271 शेयर तेजी, 1009 गिरावट तो 102 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 31 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 87 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज मंगलवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की नरमी के साथ 82.27 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की कमजोरी के साथ 82.12 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए –Demat Account Freeze: फ्रीज हो सकता है आपका डीमैट अकाउंट! 31 मार्च है डेडलाइन, जानिए पूरा मामला
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: