Stock Market Opening: शेयर बाजार में फिर गिरावट, Sensex और Nifty दोनों लुढ़का
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले जुले रूख और अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़े जारी होने के बाद यूएस मार्केट में गिरावट का असर भारतीय घरेलू शेयर पर भी देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (13 October) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 113 अंकों की गिरावट के साथ 57,512 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) करीब 98 अंक लुढ़कर 17,025 के स्तर पर खुला है।
बीएसई (BSE) में आज कुल 2,037 कंपनियों में कारोबार शुरू हुआ। जिसमें करीब 1,414 शेयर तेजी तो 529 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 94 कंपनियों के शेयर के भाव स्थित हैं। वहीं 60 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 16 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – Karwa Chauth 2022 investment gift: पत्नी के नाम खुलवाएं ये स्पेशल खाता, हर महीने कमाएं 44,793 रुपए
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 82.28 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की मजबूती के साथ 82.31 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (12 Octomber): सेंसेक्स 478 अंकों की बढ़त के साथ 57,625 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 140 अंक चढ़कर 17,123 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (11 Octomber): सेंसेक्स 843 अंकों की गिरावट के साथ 57,147 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 257 अंकों गिरकर 16,983 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (10 Octomber): सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 57,991 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 73 अंक गिरकर 17,241 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (7 Octomber): सेंसेक्स 306 अंकों की गिरावट के साथ 58,191 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 17 अंकों की नरमी के साथ 17,314 के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: